राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर के कारण आज सुबह ठिठुरन महसूस हुई। आज सुबह का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1,200 मीटर और पालम में 250 मीटर रही। आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई और इसमें और गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह कुछ स्थानों पर हल्के कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में ठंडक बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी से शीतलहर का असर कम होगा।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

विकास
Posted on 2nd Jun 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india