राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही, दिन में बदली छाई रहेगी

By Shobhna Jain | Posted on 4th Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में दृश्यता का स्तर 600 मीटर तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह और शाम कोहरा छाए रहने के साथ दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बीते शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 7th Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india