राजधानी दिल्ली में बारिश से पारा गिरा, आज भी बरसेंगे बादल

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 21 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में बीते मंगलवार को रातभर हुई भारी बारिश से आज सुबह राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रातभर बारिश हुई, जो आज तड़के तक जारी रही। आज हुई 20.2 मिलीमीटर बारिश के बाद जून महीने में कुल 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में सोमवार रात भी भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india