दिल्ली पुलिस ने कहा सीलमपुर हिंसा में घायल हुए 21 लोग

By Shobhna Jain | Posted on 17th Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 दिसंबर, (वीएनआई) नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया के बाद आज सीलमपुर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन में जमकर तोड़फोड़ की गई। जिसमे कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया, कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 12 दिल्ली पुलिस के जवान हैं और 3 रैपिड एक्शन फोर्स के हैं। 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 2 पुलिस बूथ क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोई गोली नहीं चलाई गई है, सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में हैं। कुछ पुलिस वाले घायल हैं। दो सरकारी बसों, एक रैपिड एक्शन फोर्स की बस और कुछ बाइक्स को प्रोटेस्ट के चलते नुकसान पहुंचा है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि, सीलमपुर-जाफराबाद में हिंसा से प्लानिंग करके की गई है। हम पहले से ड्रोन से इलाके और प्रदर्शन पर नजर रखे थे पर जैसे ही ड्रोन बन्द किया, कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Apr 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india