जम्मू, श्रीनगर, लेह में मौसम की सबसे सर्द रात

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2017 | देश
altimg

श्रीनगर, 24 नवंबर (वीएनआई)| श्रीनगर व जम्मू सहित लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात का न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य से 3.1 डिग्री नीचे व जम्मू में 7.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।उन्होंने कहा, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है और राज्य के अन्य शहरों की तुलना में दर्ज तापमान से भी सबसे कम है।

अधिकारी ने शनिवार तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।  उन्होंने कहा, "रात में आसमान साफ रहने की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कटरा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.1 डिग्री सेल्सियस, और भदरवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 22nd Dec 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india