भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब से 4 पाकिस्तानी जवान ढेर

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2019 | देश
altimg

पुंछ, 27 दिसंबर, (वीएनआई) पाकिस्तान की ओर से जारी सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 3-4 सैनिकों को मार गिराया है। 

एक जानकारी के अनुसार पुंछ-राजौरी सेक्टर में एलओसी के नजदीक गुरुवार रात पाकिस्तान की तरफ से अचानक गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। वहीं भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। जबकि भारत की ओर से दागे गए मोर्टार और भारी गोलाबारी में पाकिस्तानी ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसमें 3 से 4 पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर हुए। गौरतलब है इससे पहले बुधवार को रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सूबेदार वीराश कुरहाठी शहीद हो गए थे। एक स्थानीय महिला की मौत भी हुई। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Mar 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india