व्हाइट हाउस में मेलानिया ट्रंप अब अपने किशोर बेटे बैरन के साथ रहेंगी,पहले दोनो न्यूयॉर्क मे निजी शाही आवास मे रहते थे

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jun 2017 | देश
altimg
वाशिंगटन, 12 जून (वीएनआई)| अमेरिकी प्रथम महिला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन अब व्हाइट हाउस रहेंगे। मेलानिया बेटे बैरन के साथ व्हाइट हाउस शिफ्ट हो गई हैं। मेलानिया ट्रंप की संचार निदेशक स्टेफनी ग्रिशम ने बीते रविवार रात ट्वीट कर कहा, यह आधिकारिक है। मेलानिया और बैरन डीसी आ गए हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड व्हाउट हाउस में शिफ्ट हो गए थे जबकि मेलानिया ट्रंप बेटे बैरन (11) के साथ न्यूयॉर्क के शाही ट्रंप टावर में रह रही थीं। एनबीसी के मुताबिक, मेलानिया ने बैरन के न्यूयॉर्क स्कूल में इस साल का सत्र पूरा होने तक वहीं रहने का फैसला किया था। 1963 के बाद से व्हाइट हाउस में रहने वाले बैरन फर्स्ट बॉय हैं। उनसे पहले 1963 में जॉन एफ.कैनेडी का तीन वर्षीय बेटा भी यहां रहा था। मेलानिया ने रविवार रात ट्वीट कर कहा, अपने नए घर की यादों को सहेजकर रखने के लिए आश्वस्त हूं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india