राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 4th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होगी। जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह में दृश्यता 3,000 मीटर रही। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india