कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का आज हार्ट अटैक से निधन

By Shobhna Jain | Posted on 29th Oct 2021 | मनोरंजन
altimg
बेंगलुरू, 29 अक्टूबर, (वीएनआई) कन्नड़ सिनेमा के जानेमाने अभिनेता  पुनीत राजकुमार का आज 46 वर्ष की आयु निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनेताओ और सिनेमा जगत से शोक व्यक्त किया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे कन्नड़ सिनेमा के स्टार एक्टर पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई है। जिसके बाद बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी उनका हाल जाना था। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी देखरेख में थी फिर भी उनको बचाया नहीं जा सका। पुनीत राजकुमार से आस्मिक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
गौरतलब है पुनीत राजकुमार मशहूर ऐक्टर राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। उन्होंने करीब 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म युवाराथना इसी साल आई थी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india