आज रिलीज़ होगी द मैसेंजर \'एमएसजी\':फिल्म की रिलीज़ पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2015 | मनोरंजन
altimg
चंडीगढ़ 13 फरवरी (वीएनआई )डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुख्य भूमिका वाली विवादित फ़िल्म \'एमएसजी: द मैसेंजर\' आज रिलीज़ हो रही है. सिख संगठनों के विरोध की वजह से हरियाणा और पंजाब में सतर्कता बरती जा रही है. सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की फिल्म एमएसजी- दी मैसेंजर आज परदे पर आएगी। फिल्म सर्टिफिकेशन ट्रिब्यूनल से हरी झंडी के बाद फिल्म के टाइटल और कुछ सीन्स में फेरबदल किया गया है। रिलीज़ से पहले हरियाणा के सिनेमाघरों पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है जबकि पंजाब ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। गौरतलब है कि रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर काफी हंगामा हुआ। पहले सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार किया जिसके बाद ट्रिब्यूनल को हस्तक्षेप करना पड़ा। चंडीगढ़ में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि हरियाणा में धारा 144 लगा दी गई है। जानकार सूत्रो के अनुसार प्रदेश सरकार सेंसर बोर्ड के निर्देश के मुताबिक फिल्म रिलीज़ होने दे रही है। किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। डेरा के मुख्यालय सिरसा में सुरक्षा के ख़ास बंदोबस्त किए गए हैं। रिज़र्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के एंट्री और एग्जिट पर सीसीटीवी भी लगाये गए हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म में डेरा के विवादित प्रमुख गुरमीत सिंह मुख्या भूमिका में हैं। फिल्म के प्रचार के लिए उन्हें कोर्ट से विदेश जाने की इजाज़त भी मिल गई है। हरियाणा समेत दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिनेमाघरों में शुक्रवार के सभी शो सोल्ड आउट हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india