कृति सैनन के इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jul 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 12 जुलाई (वीएनआई)| बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए अपने सभी प्रशंसकों का आभार जताया है। कृति अपने प्रशंसकों के लिए अपनी एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, तीस लाख..आप सभी को प्यार। आप चाहते हैं कि आपका यह प्यार लौटाने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूं। कृति ने अभी तक केवल दो फिल्मों में ही काम किया है। कृति आगामी फिल्म 'राब्ता' में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india