पहला करवा चौथ मना रहे है ये फिल्मी सितारे

By Shobhna Jain | Posted on 30th Oct 2015 | मनोरंजन
altimg
मुंबई 30 अक्टूबर (वीएनआई) लाखों के दिलों की धड़कन बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से विवाह के बंधन में बंध गये और आज मीरा का पहला करवा चौथ है, सलमान खान की बहन अर्पिता का भी आज ही पहला करवा चथ व्रत है उनकी शादी गत 20 नवंवर को पूर्व मंत्री सुखराम के पोते आयुश से हुई थी,गीता बसरा का भी आज करवा चौथ का व्रत है, गौरतलब है कि बॉलीवूड अभिनेत्री गीता का विवाह कल ही क्रिकेटर हरभजन सिंह से हुआ है, इसके अलावा कई और फिल्मी कलाकारों के लिये भी आज का दिन बहत महत्वपूरं है, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने शुक्रवार को करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं, जबकि निर्देशक ऐश्वर्या आर.धनुष ने ने जल्द चांद निकलने की आशा व्यक्त की। गौरतलब है कि करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर उपवास रखती हैं। इसके बाद वह चांद देखने के बाद ही कुछ खाती हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में इस त्योहार की झलकियां देखने को मिलती हैं। इसमें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' के गीत 'बोले चूड़ियां' या 'हम दिल दे चुके सनम' का गीत 'चांद छुपा बादल में' के दृश्य काफी लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर कई बाॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर संदेश लिखे हेमा मालिनी ने लिखा - व्रत रखने वाली सभी महिलाओं करवा चौथ की शुभकामनाएं। आपके पति के लिए आपकी सभी प्रार्थना सच हों। प्रियंका चोपड़ा - करवा चौथ मनाने वाली सभी लोगों को शुभकामनाएं। कुणाल कोहली - डीडीएलजे के स्टाइल में पुरुषों को भी महिलाओं के साथ व्रत रखना चाहिए। ईशा देओल - हैप्पी करवा चौथ। ऐश्वर्या आर.धनुष - उम्मीद है कि चांद शाम को जल्दी दिखे। सभी खूबसूरत महिलाओ को करवा चौथ की बधाई। अमिताभ बच्चन - ओके। मुझे आराम की जरूरत है। 'आज की रात है जिंदगी' में नृत्य और इसके बाद 'करवा चौथ' है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india