राजधानी दिल्ली में सुकून भरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 18th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह सुकून भरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india