फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय वकील के रूप में नजर आएंगे

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 19 जुलाई (वीएनआई)| बॉलीवुड की 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी' की अगली कड़ी में खिलाड़ी कुमार अक्षय वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने ट्विटर पर अपना लुक साझा किया। एक हास्यचित्र के माध्यम से अभिनेता को बीते सोमवार को अपने लुक के बारे में पता चला। चित्र में अक्षय चिंताग्रस्त मुद्रा में दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। 'जॉली एलएलबी 2'! यह है जजमेंट डे 10 फरवरी, 2017!" अक्षय को वकील की पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिसमें मूंछों के साथ उनके माथे पर एक लाल टीका है। अगला सीक्वल कथित तौर पर लखनऊ और वाराणसी में शूट की जाएगी। 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। यह एक संघर्षरत वकील की कहानी है। जो एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india