नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (अनुपमा जैन,वीएनआई) भारत अफ्रीका फोरम की शिखर बैठक ्के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सम्मेलन मे हि्स्सा ले रहे 20 राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं इस कड़ी मे उन्होने कुछ समय पूर्व अपनी पहली मुलाकात जिम्बाब्वे के साथ प्रधानमंत्री तथा आईएएफएस के संयुक्त अध्यक्ष महामहिम रॉबर्ट मुगाबे के साथ की, राजधानी के भव्य हैदराबाद हाऊस मे हो रही इस मुलाकात के बारे मे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, "जिम्बाब्वे के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री हैदराबाद हाउस में आईएएफएस के संयुक्त अध्यक्ष महामहिम रॉबर्ट मुगाबे के साथ हैं।" इसी कड़ी मे वे अब नाईजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी से मुलाकात कर रहे हैं मोदी को यहां द्विपक्षीय बैठकों के लिए 20 अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल (मंगलवार) को अपने आठ अफ्रीकी समकक्षों से मुलाकात की थीं। वह आज 12 अन्य अफ्रीकी नेताओं से भी मिलेंगी गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में करीब 27 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं
अफ्रीका जो कि दुनिया के सबसे तेज विकसित होते क्षेत्रों में से एक है,आर्थिक, सांस्कृतिक और भाषा की दृष्टि से विवधताओं से भरा हुआ है और जो भारत से सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। अफ्रीका के कुछ दिलचस्प तथ्य गौर ्करने योग्य हैः
1. अफ्रीका, भारत से 10 गुना बड़ा है, इसमे 54 देश हैं। दक्षिण सूडान सबसे नया राष्ट्र है, जिसे सूडान को विभाजित कर बनाया गया है।
2. एक अरब 10 करोड़ की आबादी वाले अफ्रीका की समुद्रतट रेखा 26000 किलोमीटर लंबी है।
3.अफ्रीका की 65 फीसदी आबादी की आयु 35 साल से कम है। कई देशों में आधी आबादी की औसत उम्र 25 साल से कम है।
4.अफ्रीका का मुख्य क्षेत्र आम तौर से सब-सहारा कहलाता है। इसमें मुख्यत: उत्तर 5.अफ्रीका के इस्लामी देश जैसे मिस्र, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, लीबिया और मॉरितानिया शामिल नहीं हैं। सब-सहारा अफ्रीका में 48 देश शामिल हैं। इनमें से 6 द्वीपीय राष्ट्र हैं।
7.अरबी (अलग-अलग बोलियों में) अफ्रीका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 17 करोड़ लोग अरबी इस्तेमाल करते हैं। इनका ताल्लुक मुख्य रूप से उत्तरी अफ्रीका से है। पूरे महाद्वीप में 2000 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं।
8.नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इसकी आबादी 17 करोड़ से अधिक है। दूसरे नबंर पर मिस्र है जिसकी आबादी साढ़े आठ करोड़ है।
9.क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है। सबसे छोटा सेशल्स है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है।
10.अफ्रीका में कम से कम 3000 जातीय समूह (कबीले) हैं। अकेले नाइजीरिया में ऐसे कबीलों की संख्या 370 से अधिक है।