टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर की हत्या

By VNI India | Posted on 10th Jul 2025 | खेल
राधिका यादव

गुरुग्राम, 10 जुलाई (वीएनआई) हरियाणा के गुरुग्राम में आज सेक्टर 57 में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने राधिका को लगातार तीन गोलियां मारीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पिता ने बेटी की हत्या क्यों की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद इस वारदात की वजह हो सकता है, लेकिन सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

गौरतलब है राधिका यादव एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ITF और WTA टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया था। उनकी करियर की हाईएस्ट ITF रैंकिंग करीब 1638 रही है। राधिका को टेनिस में विशेष रुचि थी और उन्होंने कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल की थीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

leader
Thought of the Day

Posted on 4th Sep 2026

amrish
Today in History

Posted on 22nd Jun 2026

hrishi1
Thought of the Day

Posted on 30th Sep 2025

Today in History
Posted on 5th Aug 2025
Today in History
Posted on 18th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 5th Aug 2025
Today in History
Posted on 4th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 24th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india