ईशान-सूर्या का बल्ला गरजा, दूसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

By VNI India | Posted on 23rd Jan 2026 | खेल
भारत

रायपुर, 23 जनवरी (वीएनआई) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने बहुत जल्दी ही 28 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।  भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 6 रन के कुल स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। ईशान किशन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी करते हुए मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। वहीं वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म ने भारतीय टीम को एक बड़ी राहत दी है। सूर्या ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदो में नाबाद 82 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 36 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 208 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। कप्तान मिचेल सेंटनर ने अंत में 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 200 के पार पहुँचाया। वहीं रचिन रविन्द्र ने 44 रन और टिम सेफर्ट ने 24 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कीवी टीम के बल्लेबाज निराश करते रहे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

mike
Thought of the Day

Posted on 13th Nov 2025

sadhna
Today in History

Posted on 2nd Sep 2026

maha
Today in History

Posted on 28th Jun 2026

Today in History
Posted on 2nd Jul 2026
Today in History
Posted on 10th Jan 2026
Today in History
Posted on 10th May 2026
Thought of the Day
Posted on 6th Aug 2026
Today in History
Posted on 1st Jan 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india