राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रतीकात्मक रुप से किया रावण दहन, प्रधानमंत्री मोदी बारिश की वजह से नही पहुँचे

By VNI India | Posted on 2nd Oct 2025 | देश
राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (वीएनआई) दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हो रही हल्की बूंदाबांदी से राजधानी दिल्ली में रामलीला मैदानों में लगे लंबे-लंबे और विशाल रावण के पुतले भीग गए। इसके बावजूद लोगों का उत्साह ज़रा भी कम नहीं हुआ और शाम होते ही दशहरा में दिखी रौनक के बीच आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लवकुश रामलीला समीति में तीर चलाकर रावण का दहन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारिश के कारण पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित इंड्रप्रस्थ रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। दशहरा को अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व माना जाता है और हर साल इसकी भव्यता पूरे देश में देखने को मिलती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शाम आयोजन स्थल पर पहुंच कर पारंपरिक तरीके से रावण दहन करने वाले थे। लेकिन बारिश की वजह से उनका तय कार्यक्रम रद्द हो गया।वहीं पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि इस बार विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे जिले में लगभग 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आयोजन स्थलों और रूट्स का पूरा सुरक्षा ऑडिट कर लिया गया है। पूर्वी दिल्ली में कुल 25 रामलीला समितियों द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सबसे बड़े आयोजन इंड्रप्रस्थ रामलीला समिति और अन्य प्रमुख मैदानों पर हो रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bedi
Today in History

Posted on 25th Sep 2026

teacher
Thought of the Day

Posted on 3rd Jan 2026

ramanujam
Today in History

Posted on 22nd Dec 2025

Today in History
Posted on 22nd Sep 2026
Today in History
Posted on 15th Apr 2026
Today in History
Posted on 22nd Sep 2025
Today in History
Posted on 11th May 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india