अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा iPhone भारत में बना तो 25% टैरिफ देना होगा

By VNI India | Posted on 23rd May 2025 | विदेश
राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 23 मई, (वीएनआई)  दुनिया की सबसे महंगी और यूनिक मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनी एप्पल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दबाव बनाते हुए कहा है कि अगर कंपनी भारत में iPhone बनाकर अमेरिका में बेचती है, तो उसे 25 प्रतिशत आयात शुल्क देना होगा। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए यह चेतावनी दी। ट्रंप ने लिखा, मैं पहले ही एप्पल के सीईओ टिम कुक को बता चुका हूं कि जो iPhone अमेरिका में बेचे जाएंगे, उनका निर्माण अमेरिका में ही होना चाहिए - न कि भारत या किसी और देश में। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ चुकाना होगा। इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

गौतलब है हाल ही में एप्पल ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को बढ़ाया है। कंपनी ने तमिलनाडु में दो और कर्नाटक में एक असेम्बली प्लांट स्थापित किया है। इन प्लांट्स के लिए एप्पल ने फॉक्सकॉन और टाटा समूह जैसी कंपनियों से अनुबंध किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ballot
Thought of the Day

Posted on 17th Sep 2026

batball
Thought of the Day

Posted on 7th Jul 2026

crowd
Thought of the Day

Posted on 11th Jul 2026

Thought of the Day
Posted on 30th Aug 2026
Today in History
Posted on 12th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 26th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india