जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला , पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By VNI India | Posted on 20th Aug 2025 | राजनीति
रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 20 अगस्त (वीएनआई) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जनसुनवाई के दौरान अचानक एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हाथापाई के दौरान रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं। हमले की खबर फैलते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने जोर से चिल्लाते हुए सीएम को थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हमलावर को तुरंत काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने लाया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे "लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला" बताया। वहीं इस घटना पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2026
Today in History
Posted on 9th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Apr 2026
Today in History
Posted on 7th Apr 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

teach
Thought of the Day

Posted on 7th Jun 2025

jahaz
Today in History

Posted on 15th Oct 2025

Today in History
Posted on 10th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 2nd Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 7th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2026
Today in History
Posted on 4th Oct 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india