टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई

By VNI India | Posted on 15th Feb 2026 | खेल
भारत

कोलोंबो, 15 फरवरी (वीएनआई)टी -20 विश्वकप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को 61 रन से करारी मात देते हुए विश्वकप में उनके खिलाफ अपनी 8वीं जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 175/7 रनों का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रनों का उपयोगी पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में सईम अयूब 6 रन और कप्तान सलमान अली आगा 4 रन पर सस्ते में समेट दिया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम लगातार अंतराल पर ताश के पत्तो की तरह भिखरती नज़र आई। हालाँकि उस्मान और शादाब खान ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन उस्मान 44 रन और शादाब 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत मे शाहीन अफरीदी की 23 रन की पारी सामाप्त होते ही पाकिस्तान की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया और भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 114 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर मुकाबला जीत लिया। गौरतलब है अब तक दोनों टीमों के बीच विश्वकप में कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 8 बार भारत ने जीत का परचम लहराया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 20th Jul 2026
Today in History
Posted on 20th Jul 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

roti
Thought of the Day

Posted on 7th Jun 2026

news
Thought of the Day

Posted on 29th Jan 2026

jack
Today in History

Posted on 28th Apr 2026

Today in History
Posted on 22nd Apr 2026
Today in History
Posted on 21st Aug 2025
Today in History
Posted on 11th Jan 2026
Today in History
Posted on 31st Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 25th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india