टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बनेगी बायॉपिक

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Aug 2018 | खेल
altimg

मुंबई, 02 अगस्त, (वीएनआई) बॉलिवुड में आजकल खिलाड़ियों के ऊपर बायॉपिक बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। अब इस कड़ी में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बायॉपिक बनने जा रही है।

गौरतलब है इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बायॉपिक बनाई गई उसके बाद हाल में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के ऊपर बायॉपिक 'सूरमा' बनाई गई। इसके अलावा श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के रोल में जबकि हर्षवर्धन कपूर पूर्व प्रफेशनल शूटर अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

एक खबर के अनुसार फिल्म प्रड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर बायॉपिक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। वहीं खबर यह भी थी कि कई लोग सानिया मिर्जा की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन फाइनली इस फिल्म के राइट्स रॉनी को मिल गए हैं। इस फिल्म में सानिया की प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिखाया जाएगा। जल्द ही इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का चयन कर लिया जाएगा और उसके बाद इसके लिए कास्टिंग शुरू की जाएगी।' 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

today in history
Posted on 6th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india