आईपीएल में मुबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 से हराकर टेबल में शीर्ष दो स्थान प्राप्त किया

By VNI India | Posted on 27th Apr 2025 | खेल
आईपीएल

मुम्बई, 27 अप्रैल, (वीएनआई) आईपीएल के जारी लीग मुक़ाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुक़ाबला मुंबई ने 54 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाने का काम कियाजिसके जवाब में लखनऊ की टीम 161 रनों पर ही ढेर हो गई और 54 रनों से मुकाबले को गंवा बैठीमुम्बई की तरफ से रिकेल्टन ने 58 और सूर्या ने 54 रन बनाएइसके अलावा विल जैक्स ने 29 रन नमन धीर ने 25 और बोस्क ने 20 रन का योगदान दियाजबकि कप्तान हार्दिक और रोहित शर्मा कुछ खास नही कर पाए। लखनऊ के लिए आवेश खान और मयंक यादव ने दो-दो विकेट लिए

जवाब में लखनऊ की टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही और लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरने से टीम लक्ष्य से बहुत दूर रह गई। लखनऊ की तरफ से आयुष बडोनी ने 35 रन और मिचेल मार्श ने 34 रन बनाये। इसके अलावा पूरन ने 27 और डेविड मिलर ने 24 रन बनाए। जबकि कप्तान पंत मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुम्बई की तरफ से बुमराह ने 4 विकेट और बोल्ट ने तीन विकेट लिए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 17th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

tvv
Thought of the Day

Posted on 21st Nov 2025

ambedkar
today in history

Posted on 14th Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 1st Aug 2025
Today in History
Posted on 17th May 2026
Today in History
Posted on 29th Nov 2025
Today in History
Posted on 5th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india