आईपीएल में पंजाब ने आखिरी गेंद पर चेन्नई से छीनी जीत

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2023 | खेल
altimg

चेन्नई, 30 अप्रैल, (वीएनआई) चेन्नई के एम ए चिदाम्बरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल लीग मुक़ाबले में पंजाब ने चेन्नई से आखिरी गेंद पर जीत छीनते हुए 4 विकेटों से हराया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर 200/4 रन बनाये। चेन्नई के लिए कॉनवे और ऋतुराज ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की बड़ी भागीदारी की। कॉनवे 52 गेंदों में 92 रन बनाये। ऋतुराज ने 37 रन के पारी खेली। इसके आलावा शिवम् दुबे 28 रन बनाये। पंजाब के लिए अर्शदीप, सैम करन, राहुल चाहर और रजा ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में एक मुश्किल से लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 201/6 रन बनाकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हांसिल कर लिया। पंजाब के लिए कप्तान धवन ने 28 और प्रभसिमरण ने 42 रन बनाए। इसके आलावा लिविंगस्टोन ने 40 रन, सैम करन ने 29 रन, जितेश शर्मा ने 21 और सिकंदर राजा ने नाबाद पारी खेलते हुए आखिरी गेंद पर 3 रन बनकर पंजाब को जीत दिला दी, उन्होंने 7 गेंदों में 13 रन बनाये। चेन्नई के लिए तुसार देशपांडे ने तीन विकेट, जडेजा ने दो विकेट लिए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 7th Dec 2023

Today in history
Posted on 23rd Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india