राष्ट्रमंडल खेल : वेटलिफ्टिंग में आज भारत को पहले संकेत महादेव ने सिल्वर फिर गुरुराजा ने कांस्य पदक दिलाया

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2022 | खेल
altimg

बर्मिंघम, 30 जुलाई, (वीएनआई) बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दूसरे दिन आज वेटलिफ्टिंग में पहले संकेत महादेव ने रजत पदक फिर गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक दिलाकर भारत को दोहरी ख़ुशी दी। 

आज खेले गए मुक़ाबले में पहले पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। वहीं मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने स्वर्ण पदक जीता। 

इसके आलावा 61 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के  गुरुराजा पुजारी ने 269 किलोग्राम भार उठाकर वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक दिलाया। वहीं इसी भारवर्ग में मलेशिया के अजनिल बिन मोहम्मद ने 285 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक और मोरेआ बारू ने 273 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। गौरतलब है इससे पहले साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी गुरुराजा ने भारत के लिए रजत पदक जीता था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india