भारतीय पहलवान साक्षी का रियो ओलम्पिक में सफर खत्म

By Shobhna Jain | Posted on 17th Aug 2016 | खेल
altimg
रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (वीएनआई)| रियो ओलम्पिक के 12वें दिन आज फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक 58 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। साक्षी को रूस की महिला पहलवान कोबलोवा झोलोबोवा वालेरिया ने 9-2 से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोबलोवा को तकनीकी अंकों के आधार पर जीत मिली। साक्षी पहले पीरियड में 1-0 से पीछे चल रहीं थीं। उन्हें इस पीरियड में एक चेतावनी भी मिली। दूसरे पीरियड में 3-0 से पिछड़ने के बाद साक्षी ने दो अंक लेकर वापसी की, लेकिन रूस की खिलाड़ी ने तुरंत पांच अंक लेकर उनकी हार तय कर दी। इसके बाद रूसी पहलवान ने दो अंक और हासिल किए और भारतीय खिलाड़ी के ओलम्पिक सफर को खत्म किया। इससे पहले साक्षी ने बुधवार को ही अपने पहले मुकाबले में स्वीडन की पहलवान मलिन जोहान्ना मैटसन को 5-4 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने मालदोवा की इसानू मारियाना चेरदिवारा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद साक्षी तकनीकी अंकों के आधार पर जीतने में सफल रहीं थीं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 19th Sep 2014

आज का दिन :
Posted on 16th Apr 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india