रवि शास्त्री ने कहा धौनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं कुछ बुरे लोग

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2017 | खेल
altimg

कोलकाता, 10 नवंबर (वीएनआई)| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कुछ बुरे लोग उनके करियर को समाप्त होते हुए देखना चाहते हैं। 

बंगाल के एक दैनिक समाचार पत्र 'आनंद बाजार पत्रिका' को दिए एक साक्षात्कार में शास्त्री ने यह बात कही।शास्त्री ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि उनके आस-पास कई ईष्र्यालु लोग हैं, जो केवल उनके करियर में बुरे दिन देखना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो धौनी के करियर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके जैसे बेहतरीन खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय करते हैं।

कोच ने कहा कि भारतीय टीम जानती है कि धौनी कितने काबिल हैं और ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ किसी भी आलोचना से टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शास्त्री ने कहा, आलोचना से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम जानते हैं कि हमारे मन में धौनी की क्या जगह है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Jun 2022

Today in history
Posted on 11th Oct 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india