भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम रियो पहुंची

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jul 2016 | खेल
altimg
रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (वीएनआई)। अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत की पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें आज रियो पहुंच गई हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मेड्रिड से रियो पहुंची है। वहीं महिला टीम फिलाडेल्फिया से आई है। नवनियुक्त कप्तान सुशीला चानू के नेतृत्व में पहुंची महिला हॉकी टीम को रियो ओलम्पिक-2016 में पूल-बी में अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और जापान के साथ रखा गया है। वहीं ओलम्पिक खेलों में पुरुष टीम की कमान पी.आर.श्रीजेश के हाथों में है। पुरुष टीम को नीदरलैंड्स, अर्जेटीना, जर्मनी, कनाडा और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है। भारतीय महिला टीम सात अगस्त को जापान के खिलाफ ओलम्पिक खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं पुरुष टीम अपने पहले मैच में छह अगस्त को आयरलैंड से भिड़ेगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india