सरफराज खान की वापसी, फिर मिला टीम इंडिया का बुलावा

By VNI India | Posted on 10th Aug 2026 | खेल
SK

नई दिल्ली वीएनआई  (10)अगस्त मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी ने एक बार फिर उनके संघर्ष और शानदार घरेलू रिकॉर्ड को चर्चा में ला दिया है। 28 वर्षीय सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। BCCI के अनुसार सुदर्शन दाएं पैर में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे और इसके बाद टीम गाले जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा।

आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1997 को मुंबई में जन्मे सरफराज ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। 12 साल की उम्र में उन्होंने हैरिस शील्ड के एक मुकाबले में 439 रन बनाकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद वह मुंबई की अंडर-19 टीम और भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। उन्होंने 2014 और 2016 के अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सरफराज का घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अब तक 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 5,114 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 301 रन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत करीब 64.73 है, जो उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

येह जानना चिलचस्प है कि भारत के लिए सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट से पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर शानदार शुरुआत की। अब तक छह टेस्ट मैचों की 11 पारियों में उनके नाम 371 रन, एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 150 रन है।

गौरतलब है कि सरफराज की वापसी ऐसे समय हुई है जब उन्हें लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने का इंतजार था। श्रीलंका की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल हो सकती हैं और ऐसे में स्पिन गेंदबाजी को खेलने का उनका घरेलू अनुभव उपयोगी साबित हो सकता है। यह उनके लिए भारतीय टीम में अपनी जगह फिर मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की नई टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकीब नबी और सरफराज खान।

सरफराज के लिए यह सिर्फ टीम में वापसी नहीं, बल्कि अपने टेस्ट करियर को फिर से मजबूती देने का बड़ा मौका है। लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद अब उनकी नजर श्रीलंका में मिले इस अवसर को बड़ी पारी में बदलने पर होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

kanshi
Today in History

Posted on 15th Mar 2026

maha
Today in History

Posted on 28th Jun 2026

doctor
Today in History

Posted on 1st Jul 2026

Thought of the Day
Posted on 31st Jul 2025
Today in History
Posted on 9th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 12th Sep 2025
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 26th Aug 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india