दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने एयर प्यूरीफायर पर टैक्स हटाने की मांग की

By VNI India | Posted on 28th Nov 2025 | राजनीति
केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 नवंबर (वीएनआई) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर  केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

केजरीवाल ने  साफ हवा और पानी को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार बताते हुए, एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगने वाले 18% GST को तुरंत हटाने की मांग की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी शासित एमसीडी और केंद्र पर प्रदूषण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है, लेकिन समाधान देने के बजाय सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है। केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'साफ हवा और साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है।' लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफ़ायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है। ये सरासर अन्याय है।' मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफ़ायर पर लगाया गया GST तुरंत हटाया जाए। समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 12th May 2026
Today in History
Posted on 12th May 2026
Today in History
Posted on 11th May 2026
Today in History
Posted on 10th May 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

paper
Today in History

Posted on 2nd Feb 2026

salute
Today in History

Posted on 7th May 2026

kolkata
Today in History

Posted on 3rd Oct 2025

Today in History
Posted on 13th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 24th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 10th Sep 2025
Today in History
Posted on 23rd Jul 2025
Today in History
Posted on 9th Jul 2025
Today in History
Posted on 13th Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india