मप्र में सुबह और शाम को बढ़ी ठंड

By Shobhna Jain | Posted on 19th Oct 2017 | देश
altimg

भोपाल, 19 अक्टूबर (वीएनआई)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। 

राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार की सुबह गुलाबी ठंड का अहसास कराने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप की चुभन भी कम रही। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते रात के अलावा अब सुबह और शाम को भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। कई स्थानों के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं धीमी गति की हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16 ,ग्वालियर का 17.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़1 डिग्री सेल्सियस रहा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

क्रिकेट
Posted on 18th Apr 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india