अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, विपक्ष के एक और झटका

By VNI India | Posted on 4th May 2024 | राजनीति
लवली

नई दिल्ली, 4 मई, (वीएनआई) हाल ही में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच आज भाजपा में शामिल हो गए। लवली के भाजपा में जाने से विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका है और इसका असर दिल्ली लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। इसके आलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

गौरतलब है लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन और आप-कांग्रेस सीट शेयरिंग से नाराज होकर पद छोड़ा था। वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लवली टिकट ना मिलने से नाराज नेताओ में शामिल थे।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india