झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैंसर से लड़ रही अर्शी नाज को बचाने आगे आए

By Shobhna Jain | Posted on 9th Mar 2020 | राजनीति
altimg

रांची, 09 मार्च, (वीएनआई) सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाते हुए कैंसर से जूझ रही बच्ची की मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया।

एक जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद में रहने वाली आर्शी नाज कैंसर से जूझ रही है। आर्शी के पिता इसराफिल अंसारी आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज इतना आसान भी नहीं है। वहीँ परिवार के जानने वाले एक एक शख्स ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई। गौरतलब है ट्विटर पर एक्टिव हेमंत सोरेन तेजी से लोगों की मदद के लिए आगे भी आते हैं। वहीँ लोग हेमंत सोरेन को प्यार से 'दादा' कहकर बुलाते हैं। अपनापन दिखाते हुए लोग उनसे मदद की उम्मीद करते हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india