कांग्रेस की ओर से अलका लांबा कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी को देंगी चुनौती

By VNI India | Posted on 3rd Jan 2025 | राजनीति
कांग्रेस

नई दिल्ली, 3 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने अलका लांबा  मैदान में उतारा है। अलका लांबा अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को इस सीट पर चुनौती देंगी।

कांग्रेस ने आज एक बयान में कहा, केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है अलका लांबा के कालकाजी सीट पर चुनाव लड़ने से इस सीट में दिलचस्पी लोगों की और बढ़ गई है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ असफल चुनाव लड़ा था। दिल्ली में लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पिछले दो दिल्ली चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india