यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू कांग्रेस में जाएंगी

By Shobhna Jain | Posted on 19th Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 19 मार्च, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका दे सकती है। खबरों के अनुसार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस का दामन थामने जा रही हैं।

कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल केंद्र में सत्ता संभाल रही बीजेपी को घेरने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में महागठबंधन किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी प्रियंका गांधी को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वांचल के प्रभारी बनाया गया है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस का दामन थामने जा रही हैं। बताया जा रहा है अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं। अमृता पांडेय, महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india