योगी आदित्यनाथ ने कहा अखिलेश यादव बाप और चाचा के ना हुए तो आपको अपने साथ क्या जोड़ेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 7th Sep 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 07 सितम्बर, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा जो पिता और चाचा का ना हुआ वो किसी और को क्या अपने साथ जोड़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ ने आज फर्रुखाबाद ,कन्नौज ,कानपुर और उन्नाव जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, 'जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ, वो आपको अपने साथ जोड़ने की बात करता है। इतिहास में एक पात्र आते हैं, कैसे उन्होंने अपने बाप को कैद करके रखा था. इसलिए कोई मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता. कुछ ऐसा समाजवादी पार्टी के साथ भी जोड़ा गया है।'

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आज करीब एक घंटे तक हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वह बक्सर स्थित चंद्रिका मंदिर में बाढ़ पीड़ितों से उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें राहत सामग्री बांटने में भी खेल करती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मच्छर आदि का प्रकोप ना हो और बीमारियां न फैले इसके लिए दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर रही है, आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india