राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि हवा की गति तेज हुई है, जिसके कारण प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 काफी हद तक बिखर गए हैं, लेकिन आज भी वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) काफी खराब रहा। दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई का स्तर 320-442 के बीच रहा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india