दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद कैंपेन कमिटी के चीफ बने

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर, (वीएनआई) कांग्रेस पार्टी ने लम्बे समय से चली आ रही खींचतान के बाद आज वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 

कांग्रसे की तरफ से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कीर्ति आजाद को डीपीसीसी की प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। गौरतलब है लोकसभा चुनाव के दौरान कीर्ति आजाद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। जबकि चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। उन्होंने जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। उनका 20 जुलाई को निधन हो गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

रत्न
Posted on 4th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india