सोनिया गांधी ने कहा जनादेश का खतरनाक दुरुपयोग कर रही बीजेपी

By Shobhna Jain | Posted on 12th Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 12 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की 'गंभीर' आर्थिक स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है की भाजपा सरकार जनादेश का खतरनाक ढंग से दुरुपयोग कर रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने कहा कि आंदोलन के जरिए मोदी सरकार को जनता के बीच बेनकाब करने की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने कहा, हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है। बीजेपी के जनता के बीच बेनकाब करने के लिए कांग्रेस को आंदोलनकारी अजेंडे पर चलने की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के तहत देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार खुद को मिले जनादेश का बेहत खतरनाक ढंग से दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति के तहत विपक्षी नेताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया। 

वहीं कांग्रेस पार्टी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर  सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने और इस मुद्दे को आक्रामक ढंग से उठाने का फैसला किया है। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक देशभर में आंदोलन का ऐलान किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सच झूट

Posted on 3rd Feb 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india