एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jun 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 जून, (वीएनआई) पिछले दो हफ्ते से महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम पर आज आखिरकार शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने के साथ विराम लग गया। वहीं देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए उप मुख्यमंत्री बने। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने आज राजभवन में एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई और साथ में देवेंद्र फडणवीस ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

गौरतलब है देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शिंदे के नाम का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो इस सरकार से बाहर रहेंगे। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वो सरकार का हिस्सा हो और राज्य के डिप्टी सीएम बनें।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 14th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india