शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा ठाकुर को 'भारत की निर्दोष बेटी' बताया

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2019 | राजनीति
altimg

भोपाल, 22 अप्रैल, (वीएनआई) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साल 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को देश की निर्दोष बेटी बताया। वह भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी भी है।

शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट में झूठे आरोपो में फंसाया गया है। चौहान ने कहा कि उसको फंसाने के लिए कानून का दुरुपयोग किया गया। उन्हें अमानवीय पीड़ा सहन करनी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक झूठे 'हिंदू आतंक' का प्रचार किया गया और इसके पीछे मास्टरमाइंड दिग्विजय सिंह थे। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर के बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए दो नोटिस भेजे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india