वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल होंगी, आंध्र प्रदेश में भाई जगन मोहन के खिलाफ होंगी चेहरा

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jan 2024 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 2 दिसंबर, (वीएनआई) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं। जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला इस सप्ताह कांग्रेस में शामिल होंगी। 

कांग्रेस पार्टी वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ वाईएस शर्मिला को आंध्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के एक महीने बाद यह अहम फैसला लिया है। इस साल आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव भी हैं। वहीं इस कदम का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करना है। कांग्रेस का ये भी मानना है कि जब प्रमुख विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है तो इसका पूरा फायदा कांग्रेस को मिलेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india