सपा में शामिल हुई शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, राजनाथ के खिलाफ होंगी मैदान में

By Shobhna Jain | Posted on 16th Apr 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 16 अप्रैल, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। वह राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ सकती है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है।

समाजवादी पार्टी में अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ पूनम सिन्हा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही पूनम सिन्हा के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई गई है। गौरतलब है लखनऊ की हाई-प्रोफाइल सीट से भाजपा प्रत्याशी और ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ गठबंधन की तरफ से पूनम सिन्हा को सपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india