आप विधायक संजीव झा 'शांति भंग' के आरोप में हिरासत में लिए गए

By Shobhna Jain | Posted on 13th May 2017 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 13 मई (वीएनआई)| दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पार्टी के विधायक संजीव झा को दिल्ली पुलिस ने आज 'शांति भंग' करने के प्रयास के लिए हिरासत में ले लिया। संजीव आप में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा के अनशन के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठने का प्रयास कर रहे थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने संजीव झा को हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के विधायक ने मिश्रा के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने से पहले इजाजत नहीं ली थी। पुलिस ने धरने पर बैठे झा को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बुराड़ी से विधायक झा ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा के अपमानजनक आरोपों के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। गौरतलब हिअ मिश्रा बुधवार से अपने आधिकारिक आवास पर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि अरविंद केजरीवाल आप के पांच नेताओं - संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक- की विदेश यात्राओं के ब्योरे दें।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

promise for "sonar Bangla'
Posted on 6th Nov 2020
कल
Posted on 11th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india