साक्षी महाराज ने कहा मेरा टिकट कटा तो परिणाम सुखद नहीं होगा

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 12 मार्च, (वीएनआई) भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मेरा टिकट कटा तो परिणाम सुखद नहीं होगा। 

साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्नाव से उनको ही फिर से उम्मीदवार बनाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो देश और प्रदेश के करोड़ों कार्यकर्ता आहत होंगे, जिसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। उन्होंने पत्र में लिखा कि उन्नाव सीट पर लोधी, कहार, निषाद, कश्यप, मल्लाह के पांच लाख वोट हैं, अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख वोटर हैं। ब्राह्मणों के एक लाख नब्बे हजार, क्षत्रीय वोटर एक लाख पचास हजार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छह लाख पचास हजार, मुस्लिम वोटर एक लाख बीस हजार और अन्य सवर्ण वोटर पचास हजार हैं। आगे लिखा है कि ओबीसी वोट सबसे ज्यादा हैं और मुझे छोड़कर ओबीसी का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है। वैसे भी पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का आरोप यदा-कदा लगता रहता है। उनके अलावा ओबीसी का कोई प्रतिनिधित्व जनपद में नहीं है। साक्षी महाराज ने साथ ही कहा है कि उन्नाव सीट के अलावा उनका कहीं और से लड़ने का इरादा नहीं है। उन्हें विश्वास है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। पार्टी अध्यक्ष उनके साथ न्याय करेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 22nd Feb 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india