रालोद छोड़ करतार सिंह भड़ाना बसपा में हुए शामिल

By Shobhna Jain | Posted on 18th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 अप्रैल, (वीएनआई) राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं बसपा ने उन्हें मध्य प्रदेश की श्योपुर-मुरैना से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने बीते बुधवार को हरियाणा के रहने वाले पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट पर पहले बसपा से डॉ रामलखन कुशवाहा के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, अब यह जिम्मेदारी करतार सिंह भड़ाना को दे दी गई है। गौरतलब है करतार भड़ाना उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। 2017 के विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल ने उन्हें बागपत से उतारा लेकिन वो चुनाव हार गए। अब वो बसपा में आए हैं। इससे पहले करतार भड़ाना बसपा में रहे हैं। वो सपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Oct 2020
Today in history
Posted on 18th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india