तेलंगाना में रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 07 दिसंबर, (वीएनआई) पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चार राज्यों के हार के बाद तेलंगाना में पहली बार बहुमत हासिल कर प्रदेश में अगली सरकार का गठन करने जा रही है। कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। आज वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन अहम राज्यो में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमे से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा है लेकिन कांग्रेस के लिए तेलंगाना जरूर राहत की सांस लेकर आया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। रेवंत रेड्डी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुहर लगाई, जिसके बाद रेवंत रे्डी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india