राहुल गाँधी ने कहा मोदी सरकार खोखले नारे गढ़ रही है

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 5 जून (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि मोदी सरकार खोखले नारे और परिवर्णी शब्द (एक्रोनिम) गढ़ रही है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेक (खोखले नारे व परिवर्णी) इन इंडिया.. इस बीच हमारे जवान अपनी वर्दी व जूते खुद खरीदेंगे। राहुल गांधी ने 'इकोनॉमिक टाइम्स' की खबर की हेडलाइन ' भारतीय सेना की सरकारी आर्डिनेंस फैक्ट्रियों से 50 फीसदी आपूर्ति की कटौती' को भी ट्वीट के साथ संलग्न किया।

इस खबर में कहा गया कि इस कदम से खर्च होने वाले धन का इस्तेमाल महत्वपूर्ण युद्ध सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा। इसमें कहा गया कि सेना को आपूर्ति होने वाले आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के उत्पाद को 94 से 50 फीसदी पर लाया जाएगा, क्योंकि केंद्र ने आपातकाल के लिए युद्ध सामग्री व अतिरिक्त पुर्जे की खरीद के लिए अतिरिक्त धनराशि नहीं दी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

- अज्ञात
Posted on 17th Oct 2015
Today in history
Posted on 18th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india