शेयर बाजार में गिरावट और सेंसेक्स 54 अंक नीचे बंद

By Shobhna Jain | Posted on 1st Nov 2016 | देश
altimg
मुंबई, 1 नवंबर (वीएनआई)| देश के शेयर बाजारों में आज गिरावट का असर देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.60 अंकों की गिरावट के साथ 27,876.61 पर और निफ्टी 0.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,626.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 35.97 अंकों की तेजी के साथ 27966.18 पर खुला। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,029.80 के ऊपरी और 27,845.63 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 27.45 अंकों की तेजी के साथ 8,653.15 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,669.60 के ऊपरी और 8,614.50 के निचले स्तर को छुआ।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india