राहुल गांधी ने कहा मध्य प्रदेश में सरकार बनी तो किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ कर देंगे

By Shobhna Jain | Posted on 27th Sep 2018 | राजनीति
altimg

चित्रकूट, 27 सितम्बर, (वीएनआई)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के पहले दिन चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश में सरकार बनी तो किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ कर देंगे। इससे पहले उन्होंने भगवान कामतानाथ का दर्शन किया।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए राफेल मुद्दे पर ही घेरा। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि, उन्होंने अपने दोस्त अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपए डाल दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया और विश्वास खोया। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से चार सवाल पूछा था कि आपने एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दे दिया? आपने हिंदुस्तान के साथ धोखा क्यों किया? मगर मेरे सवालों का पीएम मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। जब आंख से मिलाकर मैंने नरेंद्र मोदी से बात की तो वह कभी इधर देखे- कभी उधर देखे, लेकिन मेरे आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर पाए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि, वह राफेल विमान के सही दाम क्यों नहीं बता रहे हैं। 526 करोड़ के जहाज को भारत सरकार ने 1600 करोड़ में क्यों खरीदा। 

राहुल गांधी ने आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके शासनकाल में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है। प्रदेश , किसानों की आत्महत्या में, भ्रष्टाचार में, अपराध में, कुपोषण में देश में नंबर वन है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आएगी तो हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। सरकार आने के दस दिन बाद कर्नाटक की सरकार कर्जा माफ करके दिखा दी। भले चीफ मिनिस्टर हमारा नहीं, मगर उन्होंने दस दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया। मध्य प्रदेश में यही होने वाला है। राहुल ने साथ ही आरोप लगाया कि गुजरात में बन रही सरदार पटेल की मूर्ति भी मोदी सरकार ने चीन से बनावाई है। मोदी सरकार ने भारतीय युवाओं को रोजगार देने की बजाय चीन के हजारों लोगों को इस मू्र्ति के निर्माण में रोजगार दिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Gauhar Kanpuri
Posted on 29th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india